फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले के सबसे बड़े ब्लॉक गौर में बनाए गए हैं महज तीन धान क्रय केंद्र

Tue, 24 Oct 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे छोटे ब्लॉक बनकटी में बनाए गए हैं 24 केंद्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो रही है। इसके लिए सभी 14 ब्लॉकों में 131 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। ब्लॉक वार क्रय केंद्रों का आवंटन फिर सवालों के घेरे में है। सबसे छोटे ब्लॉक बनकटी में 24 तो सबसे बड़े ब्लॉक में शुमार गौर में महज तीन क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से दो नगर पंचायत बभनान में ही बनाए हैं, जहां पर खाद्य विभाग का गोदाम और मंडी है। जबकि एक अन्य केंद्र हरदी बेलघाट में बनाया गया है।
बनकटी में 15 क्रय केंद्र पीसीएफ और सात केंद्र साधन सहकारी समितियों पर बनाए गए हैं। इसके अलावा दो क्रय केंद्र भैंसा और बनकटी कस्बे में बनाए गए हैं। सदर ब्लॉक में 18 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें चार केंद्र मंडी समिति परिसर, पांच केंद्र खाद्य विभाग और आठ केंद्र पीसीएफ के बनाए गए हैं। साधन सहकारी समितियों के तीन और एफसीआई ने दो केंद्र है।
विज्ञापन

सांऊघाट ब्लॉक में चार धान केंद्र मंडी यार्ड में बनाए गए हैं। पीसीएफ ने आठ, पीसीयू ने तीन क्रय केंद्र बनाया है। बनकटी, सदर और सांऊघाट ब्लॉक में सबसे अधिक क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जबकि सबसे कम गौर ब्लॉक में बनाए गए हैं। अधिक क्षेत्रफल होने के बाद भी बहादुरपुर, रामनगर, विक्रमजोत, परशुरामपुर और दुबौलिया में पांच-पांच केंद्र बनाए गए हैं, जो इन ब्लॉकों के क्षेत्रफल के लिहाज से कम हैं। इन क्षेत्रों के किसानों को उपज बेचने के लिए 15-20 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी। इस बार जिले में करीब 1.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती की जा रही है।
विज्ञापन

...
कोट
क्रय केंद्रों का निर्धारण फसल की जोत के अनुसार किया जाता है। गन्ने का रकबा अधिक होने के कारण गौर, परशुराम, बहादुरपुर आदि ब्लॉकों में धान खरीद के लिए कम क्रय केंद्र खोले गए हैं।
आशीष श्रीवास्तव, एआर को-ऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें