मानिकचंद। साऊंघाट ब्लाॅक सभागार में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना में एलएसडीजी नाइन थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। पहले दिन 126 में से मात्र 47 प्रतिभागी शामिल हुए। उपनिदेशक पंचायत समरजीत यादव के निर्देश के अनुसार हर ब्लॉक से तीन ग्राम सचिव, तीन ग्राम प्रधान व तीन पंचायतों सहायकों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है। लेकिन, करीब एक तिहाई प्रतिभागी ही उपस्थित हुए। प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। बीडीओ मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान व पंचायत सहायक पंचायत भवन में बैठक कर ग्राम पंचायत के चहुंमुखी विकास कार्य को कराएं। एडीओ पंचायत सुभाषचंद्र, मधू सूदन प्रजापति, आलोक दिवाकर, सोमनाथ, सुशील कुमार चौधरी, यशवर्धन आदि मौजूद रहे। संवाद