भानपुर। सीएचसी में भी अब मरीजों का ओपीडी में परामर्श के लिए ऑनलाइन पर्चा बनेगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार को हुई। सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि मरीजों का ऑनलाइन पर्चा बनाने के लिए जिले से सीएचसी को लॉगिन आईडी और पासवर्ड जारी कर दिया गया है। ऑनलाइन पंजीकरण का काम अभी पीछे बने कंप्यूटर कक्ष से शुरू कराया गया है। शीघ्र ही इसे सामान्य रूप से पर्ची काउंटर पर व्यवस्थित करा दिया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण से एक ही क्लिक पर मरीज का सारा विवरण स्क्रीन पर दिख जाएगा। इससे चिकित्सक और मरीज दोनों को आसानी होगी। अस्पताल में प्रतिदिन होने वाले मरीजों के पंजीकरण के बारे में उच्चाधिकारी भी जान सकेंगे।