फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के नीचे आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस के नीचे आकर बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बस्ती। कांटे मार्ग पर मुंडेरवा थाने के देवरिया शिव मंदिर के समीप मंगलवार रात दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। तभी उधर से गुजर रही बस की चपेट में आने से मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हसियादेवरी निवासी भगवानदीन (25) पुत्र काशी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि मंगलवार को अपने रिश्तेदार के घर गए थे। रात में करीब साढ़े आठ बजे लौटते समय देवरिया शिव मंदिर के समीप सामने से दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में भगवानदीन सड़क पर गिर गए। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस के नीचे आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी मुंडेरवा पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। दूसरी बाइक सवार बाइक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें