फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सेवायोजन दे रहा एक वर्षीय कार्यालय प्रबंध का प्रशिक्षण

Wed, 17 Apr 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं को एक वर्षीय कार्यालय प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग इसमें युवाओं की स्किल में सुधार, कंप्यूटर की जानकारी आदि के बारे में उन्हें प्रशिक्षित करता है। एक वर्षीय यह पाठ्यक्रम पूरा करने वाले युवा कार्यालयों में आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
जिले में आईटीआई, पॉलिटेक्निक व कौशल विकास केंद्र तमाम शॉर्ट टर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर युवाओं की स्किल बढ़ाने का कार्य रहे हैं। बात ड्रोन टेक्नोलॉजी की हो या रोबोटिक प्रशिक्षण की सारे कार्यक्रम आधुनिक जरूरत और मांग के अनुरूप ही संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सेवा योजन भी कार्यालय प्रबंध का निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक सेवायोजन मणि मोहन ओझा बताते हैं कि कार्यालय प्रबंध के तहत उम्मीदवारों को कंप्यूटर, टाइपिंग, आशुलिपि, सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी, प्रारंभिक गणित, सचिवीय पद्धति, बुक कीपिंग एवं एकाउंटेंसी का प्रशिक्षण दिया जाता है। यह प्रशिक्षण सिर्फ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन-जाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें