भानपुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा के रामनगर मंडल अध्यक्ष श्याम नाथ चौधरी ने शुक्रवार को वन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों में पौधा बांटा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने मां के नाम से लगाए गए पौधे की देखभाल पौधे के बड़े होने तक उसी तरह की जाए जैसे मां अपने बच्चे का करती है। तभी इस अभियान की सार्थकता होगी। इस मौके आरओ सोनल वर्मा सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद