फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: इंसुलेटर पंक्चर... रातभर बिना बिजली के रहे एक हजार उपभोक्ता

Tue, 14 May 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलवाडाड़ी में 11 केवी लाइन के इंसुलेटर में आई थी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेलवाडाड़ी मोहल्ले में रविवार रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 11 केवी लाइन में दो जगह इंसुलेटर पंचर हो गया, जिसे खोजने में रातभर टीम पेट्रोलिंग करती रही। सोमवार सुबह 8 बजे आपूर्ति सामान्य हो पाई।
एसडीओ पुरानी बस्ती राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि फाल्ट ढूंढने के लिए रातभर जद्दोजहद करनी पड़ी। कई ट्रांसफॉर्मर की जांच की गई, लेकिन खामी पकड़ में नहीं आई। अंत में खंभा वार जांच शुरू हुई, तब जाकर इंसुलेटर पंचर पकड़ में आया। नागरिकों के अनुसार, रविवार रात 11 बजे के बाद बेलवाडाड़ी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक हजार घरों से अचानक बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन किया। लाइनमैन की टीम आई और फाल्ट खोजने लगी, लेकिन वह असफल रही। इसके बाद अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व तीन अवर अभियंता आए तब जाकर खामी पड़ में आई। बेलवाडाड़ी क्षेत्र में गिदही उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें