फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडलीय पशु आरोग्य मेला में एक हजार पशुओं की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पशुपालन विभाग की ओर से जिले में मंडल स्तरीय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी भी होगी। साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शासन की ओर से मंडलीय पशु आरोग्य मेला कराए जाने का फरमान आया है। इसके लिए 30 दिसंबर तिथि तय की गई है। जगह का चयन रामनगर ब्लॉक के बड़ोखर गांव में किया गया है। यहां एक हजार से अधिक पशुओं के उपचार, दवा आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। यहां मंडलभर के पशुपालक, पशु चिकित्सक और अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। बताया कि योजनाओं की उपलब्धियां और अन्य प्रकार की जानकारियां पशुपालकों को दी जाएंगी। इसकी तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें