बस्ती। मथुरा में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बॉक्सिंग बालिका वर्ग खेल के लिए शनिवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल हुआ। ट्रायल में एक खिलाड़ी ने भाग लिया। कोच के नेतृत्व में उसका ट्रायल हुआ। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ट्रायल में एक खिलाड़ी ने भाग लिया, जिसका चयन किया गया है। मथुरा में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। बताया कि बालक वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 21 जुलाई को मंडल स्तर पर होगा। यह प्रतियोगिता मथुरा में 24 जुलाई से 27 जुलाई तक खेली जाएगी। संवाद