सोनहा। किशोरी से छेड़खानी व मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी पर केस दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी की मां ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार को दिन में करीब 3 बजे उनकी बेटी सिवान गई थी। उसे अकेला पाकर पड़ोस के गांव का एक युवक छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राज पर केस दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। संवाद