फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से मासूम की मौत
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती )। थाना क्षेत्र के वेरता गांव के पास खेत में खेल रहे सात वर्षीय मासूम की मंगलवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर से कट कर तार खेत में गिरा था।
विज्ञापन

वेरता गांव के पास लगे 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। ट्रांसफॉर्मर तक आई 11 हजार वोल्ट्स की लाइन का तार कट कर गिर गया था। जिसके चलते खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के कटीले तार में करंट प्रवाहित होने लगा था। उसी गांव के राम सूरत का सात वर्षीय पुत्र प्रिंस अपने घर के सामने मोटरसाइकिल के टायर लेकर खेल रहा था। इस दौरान टायर कटीले तार के पास चला गया। जैसे ही बालक टायर उठाने पहुंचा, वह करंट की चपेट में आ गया। उसे बेसुध पड़ा देख आसपास के लोग दौड़े। परिवार के लोग आनन-फानन मासूम को लेकर पीएचसी रायपुर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परशुरामपुर के एसओ अरविन्द कुमार शाही ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें