फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में लगी आग, अधेड़ की झुलसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छप्पर में लगी आग, अधेड़ की झुलसने से मौत
विज्ञापन

कलवारी ( बस्ती)। थाना क्षेत्र के माझा कला गांव में शुक्रवार की रात छप्पर में सो रहे अधेड़ की झुलसने से मौत हो गई। परिवार वालों की सूचना पर थानाध्यक्ष कलवारी प्रदीप कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र बृजेश ने पुलिस को तहरीर दिया है। लिखा है उनके पिता भोला निषाद(55) फसलों की रखवाली के लिए बनाए गए छप्पर में रहते थे। शुक्रवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में झुलसने से उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी। इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी, सीओ कलवारी विनय चौहान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत झुलसने से ही प्रतीत होती है। फिर भी पोस्टमार्टम के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें