फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल युवक की मौत
विज्ञापन

सल्टौआ (बस्ती)। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर सोनहा थाना क्षेत्र के सल्टौआ ब्लॉक मोड़ पर रविवार रात करीब डेढ़ बजे सड़क पार करते समय हादसे के शिकार युवक की सोमवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनहा थाना क्षेत्र के बढ़या कला गांव निवासी अखिलेश उर्फ अनोख मिश्र (29) कहीं से लौटकर वापस घर जा रहे थे। सल्टौआ ब्लॉक मोड़ पर किसी वाहन ने ठोकर मार दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोग उन्हें एंबुलेंस की सहायता से पीएचसी सल्टौआ ले गए। जहां स्थित नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। हालत में सुधार न देख जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर और वहां से मेडिकल कॉलेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां सोमवार देर शाम इलाज के दौरान अखिलेश उर्फ अनोख मिश्र की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें