बस्ती। पुरानी बस्ती के हड़िया चौराहे पर स्कूटी की चपेट में आकर एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी थाने के दरौली निवासी राजू शहर से काम कर घर जा रहे थे। हड़िया चौराहे से मेंहदावल रोड पर करीब 20 मीटर आगे एक स्कूटी सवार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरे राजू के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर स्कूटी चालक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवादԌ