फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेशन तार की चपेट में आई बालिका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आई बालिका, मौत
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। धर्मूपुर गांव में रविवार को हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 11 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धर्मूपुर गांव निवासी साबिर अली की पुत्री रशीदा रविवार दोपहर बाद डेढ़ बजे पड़ोसी अली रजा की छत पर गेंद लेने गई थी। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे 11000 वोल्टेज के बिजली के तार के निकट चली गई और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना फीडर पर दिया। लाइन कटने के बाद परिवार के लोगों ने बालिका को तार से छुड़ाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को परिजनों ने दफना दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें