फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पूरब सिधारी जोत गांव गोरखपुर-गोंडा रेलवे लाइन से सटा हुआ है। मंगलवार को भोर में गांव की बुजुर्ग महिला अशरफा देवी (65) किसी कार्य से रेलवे लाइन की तरफ गई थी। अभी वह रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर उनकी मौत हो गई।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि बुजुर्ग महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था और वह कब रेलवे लाइन की तरफ चली गईं किसी को कुछ मालूम नहीं हुआ। काफी देर बाद पता चला कि उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही गौर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र पटेल ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें