फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो में डूबकर अज्ञात व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुआनो में डूबकर अज्ञात व्यक्ति की मौत
विज्ञापन

बस्ती। शहर के दक्षिण छोर पर स्थित कुआनो नदी के अमहट घाट के पास शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति की पानी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकलवाया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उनकी उम्र करीब 60 वर्ष आंकी जा रही है। मृतक ने नीली शर्ट, काली पैंट व सफेद बनियान पहन रखा था। आसपास के लोगों को बुलाकर पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। कोतवाल ने बताया कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। पहचान होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पानी में वह कैसे पहुंचा, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें