फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन

नगर बाजार(बस्ती)। थाना क्षेत्र के ग्राम महरीपुर के पास लग्जरी गाड़ी व बाइक की दुर्घटना में घायल सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा रोहारी निवासी आनन्द कुमार (22) पुत्र सत्य प्रकाश 22 नवंबर को अपनी बाइक से बस्ती की तरफ जा रहे थे। अभी वह नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर के पास पहुंचे ही थे कि तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार लग्जरी वाहन से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल आनन्द कुमार को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में उपचार के दौरान आनन्द कुमार की मौत हो गई। प्रभारी थानाध्यक्ष शशि शेखर सिंह ने बताया कि मृतक आनन्द कुमार के पिता सत्य प्रकाश की तहरीर पर वाहन संख्या के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें