फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती )। बस्ती-महुली मार्ग पर लालगंज थाना अंतर्गत पगार खास गांव के निकट पुलिया पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी थाने के पंखोबारी निवासी मोतिफुल्लाह (41) पुत्र इसहाक शुक्रवार को घर से किसी काम से महादेवा बाजार गए थे। वहां से घर वापस आते समय पगार पुलिया के पास बगल से गुजर रही बाइक से टकरा गए। जिससे वह सड़क पर गिर गए। उसी समय वहां से गुजर रही पिकअप उनके ऊपर से गुजर गई जिससे मोतिफुल्लाह की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह घर पर रहकर खेतीबाड़ी करते थे। बहुत जरूरी होने पर ही वह घर से कहीं आते-जाते थे। उनकी मौत से पत्नी सहित चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस शव कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें