फोरलेन पर हादसे में बाइक सवार की मौत
गोटवा बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्ती से अयोध्या जाने वाली लेन में बसहवा चौराहे से 200 मीटर दूर एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना के दौरान मोटर साइकिल सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों ने फुटहिया पुलिस चौकी पर घटना के संबंध में सूचना दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह, कांस्टेबल पंकज यादव, अभिषेक कुमार साहनी व अजीत कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। वहीं, घटना के कुछ ही देर बाद सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान ओम प्रकाश सोनी पुत्र मंगरु सोनी निवासी गोटवा के रूप में हुई। एसओ नगर धर्मेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया जाएगा।