फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में गौर क्षेत्र के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा एक्सप्रेस-वे पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

टिनिच (बस्ती)। आगरा एक्सप्रेस -वे पर हुए सड़क हादसे में गौर थाना क्षेत्र के अर्जुन बीरो गांव निवासी युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सैफई एम्स में भर्ती कराया गया है।
गौर निवासी सत्य प्रकाश (35) पुत्र मुखलाल हरियाणा के पलवल से अपने घर गौर आ रहे थे। वह दो वर्ष से हरियाणा स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। बृहस्पतिवार को उन्हें घर आने के लिए चार दिन की छुट्टी मिली थी। अपने एक साथी को लेकर बाइक से उसी रात घर बस्ती के लिए चल दिए। शुक्रवार भोर में एक्सप्रेस वे पर हरियाणा के पलवल जिले के उसाहार थानाक्षेत्र के ग्राम बनी हरदू गांव के पास पहुंचने पर झपकी आ जाने के कारण उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सत्य प्रकाश की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठे दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज एम्स सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्य प्रकाश के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। घर पर पत्नी गायत्री के अलावा 13 वर्षीय बेटा शिवम है। सत्य प्रकाश पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे। सत्य प्रकाश की कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था। उनकी मौत से पूरा परिवार बेसहारा हो गया है। पुलिस के जरिए सूचना मिलने के बाद गांव के लोग शोक में डूब गए। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार व गांव के कुछ लोग शव लाने के लिए तत्काल रवाना हो गए। शनिवार सुबह तक उनका शव घर पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें