फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। कस्बे के हाईवे से विशेषसरगंज जाने वाली सड़क पर बेलाड़े शुक्ल गांव के नाउका पुरवा के सामने रविवार की देर शाम दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पहितियां पूरे हुसैन गांव निवासी भानु प्रकाश शुक्ल अपनी माता जगरानी को हरैया कसबे में एक चिकित्सक को दिखाने आए थे। देर शाम लौटते समय बेलाड़े शुक्ल गांव के पास सड़क पर सामने से आई एक बाइक से उनकी बाइक टकराकर गई। जिसमे दूसरे बाइक पर सवार सालिकराम (34) पुत्र राम देव व लालजी सोनकर हरैया की तरफ जा रहे थे। टक्कर में दोनों बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। हादसे के आसपास के लोग मौके पर जुट गए। एंबुलेंस की मदद से तीनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां चिकत्सक ने जांच के बाद सालिक राम निवासी पहितियां पूरेहुसैन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल भानु प्रकाश और लाल जी सोनकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि महिला को घर भेज दिया। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें