फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

विज्ञापन
मृतक राजमोहन के रोते विलखते परिजन
विज्ञापन
- एक ही बाइक पर चार दोस्त जा रहे थे दहशहरा मेला देखने
विज्ञापन

-कलवारी मार्ग पर स्थित महरीपुर के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज़ एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया निषाद निवासी 20 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से उनके परिजनों में मातम मचा है। दोस्तों के साथ बस्ती दशहरे का मेला देखने जाना राजमोहन के लिए मौत का कारण बन गया।
गांव निवासी राजमोहन (20), दीपक, अजय व टीपू चारों दोस्तों ने बस्ती जाकर दशहरे का मेला देखने की योजना बनाई। इसके बाद चारों दोस्त एक ही मोटरसाइकिल से मेला देखने निकल लिए। मोटरसाइकिल राजमोहन ही चला रहा था। यह चारों अपने घर यह कहकर निकले की अभी मेला देखकर वापस आ जाएंगे। अभी यह लोग बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित महरीपुर के पास ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से सीधी भिड़ंत हो गई। इसमें राजमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया, उसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दीपक, अजय व टीपू घायल हो गए। यह खबर जैसे ही गांव में पहुंची लोग अस्पताल की ओर दौड़ पड़े। यहां राजमोहन का शव देख परिवार के लोग पछाड़ मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता साहबदीन वर्तमान में दुबई में हैं। घर पर उनकी मां रविता देवी, 17 वर्षीय भाई शिव मोहन व नौ वर्षीय भाई मनमोहन निषाद रहते हैं। राजमोहन घर में सबसे बड़ा था। हाई स्कूल पास कर वह मुंबई कमाने चला गया था। एक माह पहले ही वह घर लौटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें