फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के पड़िया-हनुमानगंज मार्ग पर स्थित गंधरिया गजराज गांव के पास रविवार देर शाम करीब छह बजे दो बाइकों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें एक की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। दूसरे घायल की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि समय से एंबुलेंस नहीं पहुंचा। इसे लेकर लोगाें में काफी नाराजगी है। रुधौली थानाक्षेत्र के परसा सूरत निवासी बदरे आलम उर्फ राजू (35) पुत्र नुरूल हुदा रविवार को घर से बाइक लेकर पड़िया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पड़िया से अपने घर जा रहे बाइक से जा रहे नूरआलम (24) पुत्र मुस्तकीम से उनकी गंधरिया गजराज गांव के पास भिड़ गई। आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें