फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले में लागू होगी एक ब्लॉक एक फसल योजना

Fri, 13 Sep 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडीओपी जैसी होगी यह योजना, उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एक जिला एक उत्पाद की तरह अब एक ब्लॉक एक फसल की शुरुआत हो रही है। शासन ने कृषि व सहायक विभागों से हर ब्लॉक के लिए एक फसल के चयन की सूची मांगी है। यह सूची शासन को भेज दी गई है।
जिले की पहचान एक उत्पाद में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने के लिए ओडीओपी के तहत काष्ठ कला व सिरका उद्योग का चयन किया गया है। ओडीओपी के तहत जिले के सिकंदरपुर क्षेत्र से तैयार लकड़ी के उत्पाद देश के विभिन्न प्रांतों में बेचे जा रहे हैं। यह योजना जिले की पहचान बनाने में कामयाब रही है। इसी योजना के तहत चयनित सिरका उद्योग भी जिले की पहचान बनकर उभरा है।
विज्ञापन

अब बारी है जिले में उगने वाले अनाज, फल-फूल व सब्जियों की। राज्य सरकार किसानों के लिए एक ब्लॉक मे एक फसल योजना लाने की तैयारी में है। जिले में हर क्षेत्र की मिट्टी व पैदावार अलग-अलग है। जलवायु व मिट्टी की उर्वरा शक्ति के अनुसार किसान फसलों की पैदावार ले रहे हैं। जिले की आबोहवा में पैदा होने वाले आम्रपाली व गौरजीत प्रजाति के आम देशभर में खूब पसंद किए जाते हैं।
यहां की मिट्टी में तैयार करीब 138 प्रजाति के आम के पौधे पूरे देश के किसान पसंद कर रहे हैं। अब बारी है ब्लॉक वार एक विशेष फसल की, जो जिले को एक और पहचान देने में सक्षम होगी। फिलहाल, सरकार ने ब्लॉकवार सूची कृषि विभाग से तलब की है। शासन को भेजी गई सूची में उद्यान व कृषि विभाग की प्रमुख फसलें शामिल की गई हैं।
विज्ञापन


...

सात ब्लॉकों में काला नमक, पांच में नौरंगा की खेती
कृषि विभाग की ओर से शासन को भेजी गई सूची में सात ब्लॉकों में काला नमक धान, पांच ब्लॉक में नौरंगा फूल (ग्लेडियोलस) और दो में टमाटर की खेती को शामिल किया गया है। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने बताया कि सदर, सांऊघाट, बहादुरपुर, कुदरहा, बनकटी, हर्रैया व रुधौली में काला नमक, कप्तानगंज, गौर, विक्रमजोत परशुरामपुर व दुबौलिया ब्लॉक को नौरंगा फूल की खेती के लिए चुना गया है। इसके अलावा रामनगर व सल्टौआ गोपालपुर में टमाटर की खेती का चयन हुआ है। सभी ब्लॉकों की सूची शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें