फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 15 हजार के आरक्षित टिकट के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 24 Jun 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रेलवे सुरक्षा बल ने आरक्षित टिकटों का अवैध कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 15 हजार रुपये का टिकट बरामद किया है।
विज्ञापन

आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पैकोलिया के तेनुआ बाजार का एक व्यक्ति अवैध रूप से आरक्षित टिकटों का धंधा कर रहा है। आरपीएफ ने जब तेनुआ बाजार के एक मोबाइल की दुकान पर छापा मारा तो अमन नामक युवक वहां बैठ कर अपनी पर्सनल आईडी पर आरक्षित टिकट बना रहा था। आरपीएफ ने उसे लगभग 15 हजार रुपये मूल्य के आरक्षित टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ के मुताबिक, उसने अलग-अलग नामों से पांच आईडी बना रखी थी। उसके जरिये वह टिकट आरक्षित कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें