फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान खरीदने में बचे डेढ़ महीने, 65 फीसदी हुई खरीद

Mon, 15 Jan 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख 30 हजार एमटी के सापेक्ष 9703 किसानों ने अब तक बेचा 85 हजार 129 एमटी धान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दो महीने के भीतर जिले में धान खरीद का लक्ष्य 70 फीसदी पहुंच गया है। जबकि लक्ष्य पूरा करने के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों के पास डेढ़ महीने का समय बचा है। इससे खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए अफसर लगातार काम करना पड़ेगा। अधिकारियों का दावा है कि समय सीमा के भीतर लक्ष्य से अधिक धान की खरीद कर ली जाएगी।

एक नवंबर 2023 से धान की खरीद शुरू है। यह खरीद 29 फरवरी तक चलेगी। इस बार शासन ने धान खरीद के लिए जिले को एक लाख 30 हजार एमटी का लक्ष्य दिया है। इसके सापेक्ष अब तक 9703 किसानों ने 85 हजार 129 एमटी धान बेचा है। ऐसे में केंद्र प्रभारियों को जनवरी व फरवरी में अधिक से अधिक खरीद करनी पड़ेगी। इसके लिए अधिकारियों ने खरीद केंद्रों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, फसल देरी से पकने के कारण थोड़ा समय लग रहा है। किसान लगातार केंद्रों पर पहुंच कर धान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह के अनुसार, 145 धान खरीद केंद्र जिला प्रशासन से स्वीकृति के बाद स्थापित किए गए हैं। इनमें 144 केंद्रों पर धान खरीद चालू है। 14 ब्लॉकों के इन 144 केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद की जा रही है। 85 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है, जो कुल लक्ष्य एक लाख 30 हजार एमटी के सापेक्ष करीब 70 फीसदी खरीद माना जा रहा है।
डिप्टी आरएमओ अजय प्रताप सिंह के अनुसार, धान बिक्री के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण की व्यवस्था है। कृषक पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित कराएं। ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
...

आधार सीडेड खाता होना जरूरी

पीसीएफ के जिला प्रबंधक अमित चौधरी के अनुसार, किसानों का बैंक खाता आधार सीडेड यानीआधार से जुड़ा होना जरूरी है। बैंक को एनपीसीआई पोर्टल पर सक्रिय होना आवश्यक है। धान के मूल्य का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में करने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

...

नामिनी का भी है इंतजाम

संभागीय खाद्य नियंत्रक दुर्गेश प्रसाद ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए नामिनी की व्यवस्था है। इलेक्ट्रॉनिक प्वांइट ऑफ परचेज के जरिए आधार प्रमाणीकरण करते हुए धान की खरीद की जा रही है। धान खरीद के लिए सभी केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें