गनेशपुर (बस्ती)। वाल्टरगंज पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 64 हजार हजार रुपये हड़प लेने के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया है।
जिनवा के गिरजेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 29 अक्टूबर 2023 को उनके व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया। आरोप लगाया कि आरोपी ने चैट कर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसके बाद कई बार में आरोपी ने फोन-पे के माध्यम से उनसे रुपये लिए। जब नौकरी नहीं मिली तो वह रुपये वापस मांगने लगे। वह रुपये देने से मना कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज छानबीन कर रही है। संवाद