पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मधवापुर पांडेय गांव में मारपीट के मामले में एसपी के निर्देश पर मुकामी पुलिस ने पति-पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज की है। मधवापुर पांडेय गांव निवासी राजकुमार वर्मा ने एसपी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि 13 फरवरी को हल्का लेखपाल के बुलावे पर घर के सामने वह करीब पौने तीन बजे पहुंचा तो उसी दौरान गांव की कविता देवी और उनके पति शनि कुमार उसे अपशब्द कहते मारने-पीटने लगे। बीच-बचाव करने उसकी भतीजी आशा देवी पहुंची तो उसे भी मारा-पीटा और उसके बाएं पैर की अंगुली फ्रैक्चर हो गई। प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति-पत्नी पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद