कचहरी में बुजुर्ग की मौत
बस्ती। कचहरी स्थित डीएम कार्यालय के पास मंगलवार को शाम साढ़े पांच बजे एक बुजुर्ग की मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। कुछ देर बाद एक अधिवक्ता पहुंचे और मृतक की पुरानी बस्ती थाने के बनरही निवासी रंगीलाल के रूप में पहचान की। थोड़ी देर में कहीं से सूचना पाकर रंगीलाल का पोता रवि पहुंचा। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने उम्र अधिक होने और सामान्य मौत बताते हुए शव का पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया। ऐसे में शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारी जनों के सुपुर्द कर दिया गया।