फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरानी पेंशन बहाल की मांग को लेकर जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी पेंशन बहाल किये जाने की मांग को लेकर जागरूकता अभियान शनिवार को भी जारी रहा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता में साऊंघाट विकास खंड के पुर्सिया बीआरसी पर पेंशन बहाली संयुक्त मंच के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर बैठक कर संघर्ष की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक, कर्मचारी न जागे तो पुरानी पेंशन लागू नहीं हो पाएगी। इसके लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है। राष्ट्रीय नेतृत्व में समूचे देश में समस्त बड़े संगठनों की ओर आंदोलन का सिलसिला जारी हैै। शिक्षक, कर्मचारी गुमराह न हों, संगठन पूरी ताकत के साथ पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए संघर्षरत है। 21 सितंबर को पुरानी पेंशन बहाली को लेकर बीएसए कार्यालय पर धरना देकर एनपीएस का पुतला दहन करके ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, जिला मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक उपाध्याय, रमाकांत सिंह, अखिलेश चौधरी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें