बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने परशुरामपुर बीआरसी पर पेंशन बहाली के मुद्दे पर रणनीति बनाई। पेंशन बहाली संयुक्त मंच के आह्वान पर हुई बैठक में सभी ने एक स्वर से आंदोलन को और तेज करने का संकल्प दोहराया। तय हुआ कि 21 सितंबर को पुरानी पेंशन बहाल किए जाने के एक सूत्री मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना देकर एनपीएस का पुतला फूंकने के साथ ही ज्ञापन भेजा जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने दी है। इस मौके पर संरक्षक रक्षा राम वर्मा, राजीव पांडेय, नरेंद्र द्विवेदी, सुनील पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद