भैंस चराने निकले रुधौली थाना क्षेत्र के पास बांसखोर कला के जिगिना गांव निवासी वृद्ध का आमी नदी में शव मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य संग्रह किया।
मंगलवार शाम को बांसखोर कला ग्राम पंचायत के जिगिना निवासी 75 वर्षीय मेवालाल यादव भैंस चराने के लिए आमी नदी के किनारे गए थे। भैंस नदी में तैरते हुए नदी के दूसरी तरफ चली गई थी। जिसे हांक कर वह वापस आ रहे थे।
इसे भी पढ़ें: खतरनाक है एंटेरो वायरस, आंखें ही सुर्ख लाल नहीं हो रहीं, गला और पेट भी हो रहे संक्रमित
बताया जा रहा है कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण मेवालाल यादव नदी में गिर गए। आसपास के लोगों ने गुहार लगाया। स्थानीय लोगों ने उनकी काफी तलाश किया गया किंतु नदी में पानी अधिक होने और शाम के अंधेरे के कारण कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार को सुबह करीब छह बजे शव गांव के बाहर नदी में उतराया मिला।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना वश डूबने का प्रतीत हो रहा है।