रुधौली। थाना क्षेत्र के कोहरा ग्राम पंचायत बस्ती-बांसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार छतरिया निवासी 60 वर्षीय तुलसीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। क्षेत्र से लौट रहे जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि मोहम्मद शकील ने हादसे की जानकारी पुलिस को देते हुए एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली पहुंचाया। जहां उनका इलाज शुरू हुआ। दो घंटे तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। संवाद