फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध घायल

Thu, 18 May 2023 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थानाक्षेत्र के बनकटी गांव निवासी 65 वर्षीय हीरालाल पैदल घर जाते समय उपाध्याय मार्केट के सामने बनकटी चौराहे पर पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गए। उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

घायल हीरालाल बनकटी के गांधीनगर वार्ड में रहते हैं। मंगलवार की देर रात बनकटी चौराहे भंडारे में भोजन कर वापस घर जा रहे थे कि बस्ती की तरफ जा रहे अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दी। उनके सिर व पैर में काफी चोटें आईं। ग्रामीण घायल को बनकटी पीएचसी ले गये जहां चिकित्सक ने बस्ती रेफर कर दिया, लेकिन परिजन गोरखपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें