भानपुर। परिवहन निगम की अनुबंधित तेज रफ्तार बस ने शनिवार की सुबह 09.30 बजे असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के इंटर काॅलेज के सामने साइकिल लेकर जा रहे 72 वर्षीय मंगल प्रसाद तिवारी निवासी धौरहरा को चपेट में ले लिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी भानपुर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सोनहा शैलेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना उत्तर प्रदेश रोडवेज अनुबंधित बस से हुई है। उसे पुलिस ने पीछा करके नरखोरिया चौराहे से चालक सहित अभिरक्षा में ले लिया है।