फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Wed, 23 Oct 2024 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड के परसा तिवारी और बभनजोतिया स्टेशन के बीच मंगलवात्की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची छपिया पुलिस शव का शिनाख्त करने में जुट गई। थोड़ी ही देर में वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच शव की पहचान बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र निवासी कोड़री गांव के 70 वर्षीय दुर्गा प्रसाद शुक्ला के रूप में की है। थानाध्यक्ष छपिया कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें