फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Fri, 16 Jun 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज व टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच बलुआ समय माता के स्थान के पास रेलवे ट्रैक पर 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गयी। उसकी पहचान गौर थानाक्षेत्र के कुर्दा निवासी राजाराम के रूप में की गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 01.20 बजे पर अप ट्रैक से सैनिकों को लेकर ट्रेन गुजर रही थी। उसी समय बलुआ समय माता के स्थान के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय एक व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना गौर थाने के टिनिच चौकी पर दी। चौकी प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके पहचान कराने की कोशिश की। कुछ देर बाद मृतक के बेटे प्रेमचंद ने अपने पिता राजाराम के रूप में पहचान की। बेटे ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उनका इलाज चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें