फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ईंट की दीवार गिरने से वृद्ध की दबकर मौत

Wed, 26 Jun 2024 03:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। मिश्रौलिया धीश गांव में ईंट की दीवार गिरने से उसके मलबे से दबकर वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को महाखरपुर बाजार में जुगनू गुप्ता अपने दो बेटों संतोष तथा झिनकनू के साथ नाली के पानी निस्तारण के लिए बनाए गए पानी के सोख्ते की सफाई कर रहे थे। सुबह करीब नौ बजे मिश्रौलिया धीश निवासी 70 वर्षीय भुइंधर किसी काम से जुगनू के घर आए। लोगों को सफाई करते देख भुइंधर बगल में बैठ गए। कुछ ही देर में अचानक सोख्ते पर बनाई गई ईंट की प्लास्टर की हुई दीवार उनके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन

इससे उनके सिर तथा चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। तत्काल जुगनू ने उनके परिवार को सूचना दी। वह लोग घायल को सीएचसी परशुरामपुर गए। डॉक्टर ने भुइंधर को मृत घोषित कर दिया। परशुरामपुर के एसएचओ तहसीलदार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें