महादेवा। बनकटी विकासखंड के भैंसा पांडेय गांव में मंगलवार को तेज हवा और बारिश के दौरान ओमप्रकाश का पुराना पुश्तैनी पक्का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय परिवार के सदस्य बरामदे में बैठे थे, जिससे सभी बाल-बाल बच गए। मकान के मलबे में दबने से घर में रखा घरेलू सामान नष्ट हो गया। बताया गया कि मकान काफी पुराना और जर्जर था। लगातार बारिश से दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। घटना की सूचना हल्का लेखपाल और जिला प्रशासन को दे दी गई है। मकान मालिक ने मौके का निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। संवाद