सदर तहसील स्थित चकबंदी अधिकारी अंतिम अभिलेख में मंगलवार को चकबंदीकर्ता और चकबंदी लेखपाल के चुने हुए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एसओसी अनिल कुमार पांडेय ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर सीओ चतुर्वेदी, एसपी शुक्ल, महेंद्र कुमार, रामआधार पाल, तौलू प्रसाद, प्रमोद शुक्ल, संतोष राव, श्याम बिहारी, अवधेश यादव, अशोक कुमार, तुफैल अहमद, उमेश चंद्र वर्मा, विश्वदेव दुबे, चकबंदी लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार यादव सहित अन्य मौजूद रहे। जिन लोंगो को शपथ दिलाई गई उनमें राजेश कुमार यादव, विश्वदेव दुबे, अजय कुमार सोनी, मनोज कुमार, दीनानाथ पांडेय, प्रदीप मिश्र, रियायत अली, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामनरेश, रवींद्र बहादुर सिंह, कृष्ण मोहन तिवारी, जमाल अहमद शामिल रहे।