फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Sun, 19 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रधानमंत्री की 22 मई को प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। पॉलिटेक्निक परिसर में हेलिपैड व मंच बनाया जा रहा है। व्यवस्था को देखने के लिए शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक परिसर में प्रधानमंत्री के आगमन के लिए पीडब्ल्यूडी की टीम दिन-रात एक किए हुए है। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह, आईजी आरके भारद्वाज, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी दोपहर बाद मय दल-बल कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने बारीकी से सभी बिंदुओं का निरीक्षण किया। जहां कोई खामी नजर आई, उसे तत्काल दूर करा दिया। करीब एक घंटे तक निरीक्षण के बाद कर्मियों को आवश्यक दिशानिर्देश देने के बाद अधिकारी लौट आए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें