फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिकारियों ने किया बीज गोदाम का औचक निरीक्षण

Fri, 08 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिनिच/सल्टौआ। मंडलीय कृषि अधिकारी राम वचन राम ने उप निदेशक अशोक कुमार गौतम व भूमि संरक्षण अधिकारी राजमंगल चौधरी के साथ सल्टौआ स्थित मल्टी परपज बीज गोदाम का निरीक्षण किया। गंदगी पाए जाने पर गोदाम प्रभारी अरुण को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। स्टॉक में दो सौ बोरी जिप्सम मिला। रासायनिक दवाओं के साथ कीट नाशक भी पाए गए। उन्होंने उपस्थिति समेत विभिन्न पंजिकाओं को देखा। प्रतिदिन किसानों से बात कर उनकी समस्या और विचार दर्ज करने के लिए कहा। अधिकारियों ने तोरिया सहित अन्य बीजों की मिनी किट के बारे में टोकन व वितरण की जानकारी दी। इस मौके पर विजय वर्मा, अरुण, वृजेश, सुशील, राजू, श्रवण, संजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें