फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिकायतों के निस्तारण में ढिलाई पर नपेंगे अधिकारी

Thu, 18 May 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण न होने पर संबंधित विभाग के अधिकारी नपेंगे। यह चेतावनी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान दी। कहा कि समय से शिकायतों का निस्तारण न होने से माह में किसी भी दिन वह डिफाल्टर हो जाएंगी। इस आधार पर जिले की रैंकिंग खराब होगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि रैंकिंग खराब होने पर संबंधित अधिकारी को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। वरना वह डिफाल्टर की श्रेणी में चली जाएगी। इसलिए सभी अधिकारी पोर्टल को प्रतिदिन देखें। निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को उसी दिन प्रकरण प्रेषित कर दिया जाए। दो दिन के भीतर शिकायत प्रेषित करने पर भी अंक प्राप्त होंगे। यह भी सुनिश्चित करें कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो। ताकि असंतुष्टि वाला फीड बैक न प्राप्त हो। शिकायतकर्ता यदि असंतुष्टि जाहिर करेगा तो इस पर भी अंक कटेंगे। कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं में शिकायतकर्ता यदि अपात्र पाया जाता है, तो इसका विस्तृत कारण देना होगा। इसी प्रकार न्यायालय में लंबित वादों के संबंध में उसका पूरा विवरण देना होगा। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में उन्हें प्राप्त 67 गंभीर शिकायतें ऐसी है, जिसके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा गया है। लेकिन समय से उसका निस्तारण नहीं किया गया है। यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। एडीएम कमलेश चंद्र ने बताया कि कुल 123 आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें डिफाल्टर है। इसमें से 8 मुख्यमंत्री संदर्भ, 27 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन संदर्भ, 20 जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक/मुख्य सचिव संदर्भ, 4 संपूर्ण समाधान दिवस संदर्भ, 50 आनलाइन संदर्भ तथा 14 पीजी पोर्टल/भारत सरकार संदर्भ की शिकायतें डिफाल्टर हुई है। उन्होंने सात ऐसे अधिकारियों का उल्लेख किया जिन्होंने पिछले एक माह से आईजीआरएस पोर्टल को लागिन ही नहीं किया था। इस मौके पर सीडीओ डा. राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डा. आरपी मिश्र, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, पीडी कमलेश सोनी, उप जिलाधिकारी सदर विनोद चंद्र पांडेय, उप जिलाधिकारी भानपुर शैलेश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें