बस्ती। जिले में सफाई अभियान का क्रम तेज हो गया है। ज्यों-ज्यों अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का दिन करीब आ रहा है, त्यों-त्यों विभिन्न कार्यों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है।
डीएम अंद्रा वामसी के निर्देश पर दोपहर बाद एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में टीम ने सफाई अभियान चलाया। सफाई के लिए पालिका के 50 जबकि जिले से करीब 200 सफाई कर्मी उतरे। इसके बाद मुजहना, बड़े वन, फुटहिया सहित हाईवे के अंडरपास मुजहना, बड़े वन, फुटहिया सहित आधा दर्जन स्थानों पर जमी मिट्टी हटवाने के साथ ही झाडियों को भी साफ कराया गया।
एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए अभियान चलाकर सफाई कराई गई है। स्वच्छता अभियान लगातार चलेगा।