बनकटी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) बनकटी के बीपीएमओ कार्यालय की चाबी न मिलने के कारण आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया ठप रही। आयुष्मान मित्र अंकुर राय दिन भर भटकते रहे। अस्पताल पहुंचे कई मरीज बिना कार्ड बनवाए व सुविधा लिए बैगर लौट गए। अंकुर ने बताया कि उनकी तैनाती पीएचसी पर है, लेकिन बैठने का निर्धारित कमरा नहीं है। बुधवार को बीपीएमओ कार्यालय में ताला बंद रहा, चाबी नहीं मिल सकी। चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि कमरों की कमी है। उपलब्ध संसाधनों से कार्य चलाया जा रहा है। संवाद