फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 35 साल बाद सबसे ठंडा रहा 30 अक्तूबर

Sat, 31 Oct 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। चक्रवाती तूफान अर्णब के अवशेष और पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। शुक्रवार को दिन के अधिकतम तापमान में नौ डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 1989 के बाद पहली बार बस्ती में अक्तूबर माह का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। बारिश के चलते दिनभर ठंड का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार से बारिश का दौर कमजोर पड़ने और धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। अगले एक सप्ताह में दिन के अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि रात के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें