फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के बूथो का प्रेक्षक ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर ब्लॉक के बूथों का प्रेक्षक ने लिया जायजा
विज्ञापन

भानपुर (बस्ती)। रुधौली विधान सभा क्षेत्र 309 मे रामनगर ब्लॉक के बूथों पर सुविधाओं का प्रेक्षक विजय लक्ष्मी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने बूथ संख्या एक, दो व तीन प्राथमिक विद्यालय पिरैला नरहरिया की जांच की। यहां विद्यालय परिसर मे सफाई ठीक नहीं पाई गई। बूथ संख्या एक पर दिव्यांग मतदाताओं के लिये रैंप भी बना नहीं मिला। इस पर उन्होने जिम्मेदारों को बूथ पर तत्काल रैंप निर्माण के साथ सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चत कराने का निर्देश दिया। इसीक्रम मे उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पानन कुईंया में बूथ संख्या 23, प्राथमिक विद्यालय मनौढी में बूथ संख्या 24 के साथ प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर नौगढवा के बूथ संख्या 43 और 44 का निरीक्षण कर व्यवस्था का हाल जाना। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सोनहा रामकृष्ण मिश्रा, लेखपाल बालकृष्ण उपाध्याय, बृजेश मिश्र, अरूण यादव, मंटू शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें