बस्ती। रुधौली पुलिस ने 16 जनवरी को टैक्सी में बैठकर घर जाते समय महिला के साथ अश्लील हरकत, चेन लूटने आदि के मामले में केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर दी कि मुडियार बंधन बैंक से काम कर भानपुर मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी एक बोलेरो आई। उसमें बैठकर एक किमी आगे जाने पर गाड़ी में बैठे गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के बक्सरिया लोहरडीह निवासी गुलाब चंद्र, फूलचंद्र और गाड़ी के चालक छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गाली दी। सोने की चेन छीन ली। विवेचक राजेंद्र यादव ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर स्वतंत्र गवाहों का बयान अंकित किया गया। चेन छीनने की घटना होना नहीं पाया गया है। संवाद