बस्ती। पुरानी बस्ती पुलिस ने सात वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी घर के बाहर दरवाजे पर खेल रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर रेलवे क्रॉसिंग के पार ले गया। मां को बेटी के गायब होने की जानकारी हुई तो पड़ोसियों ने घटना बताई। शोर मचाते हुए वह मौके पर पहुंचीं तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची ने मां को आपबीती बताई। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद